दिल्ली हाईकोर्ट आज राष्ट्रीय राजधानी में नर्सरी में दाखिले के मुद्दे पर अपना फैसला सुनाएगी, जिसका आगामी शैक्षणिक वर्ष 2015-16 के लिए दाखिले की प्रक्रिया पर प्रभाव हो सकता है। अदालत दिल्ली के उपराज्यपाल की ओर से 18 दिसंबर 2013 को दाखिले पर जारी दिशा-निर्देशों के खिलाफ माता-पिता की ओर से दायर याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी. अपना फैसला सुरक्षित रखते हुए न्यायमूर्ति मनमोहन ने एक याचिका पर दिल्ली सरकार को राष्ट्रीय राजधानी में आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए नर्सरी दाखिले के लिए नयी अधिसूचना जारी करने से भी रोका था। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद अपने आदेश को सुरक्षित रखने के दौरान कहा था कि याचिकाएं निर्थक हो जाएंगी अगर सरकार नये दिशा-निर्देश जारी करती है.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।