लातेहार में माओवादियों ने किया सीआरपीएफ जवानों पर हमला
(India)
झारखंड के लातेहार में माओवादियों ने सीआरपीएफ जवानों पर हमला किया। अच्छी बात ये रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस अधिकारी के मुताबिक सीआरपीएफ जवान जब पोलिंग ड्यूटी से लौट रहे थे, उसी दौरान माओवादियों ने उन पर गोलियां चलाईं, जिसके बाद पुलिस नें भी जवाबी फायरिंग की..... दोनों तरफ से हो रहे हमलें में नक्सलियों ने सड़क से किनारे खड़े सभी आठ ट्रैक्टरों को अपने कब्जे में लेकर आग लगा दी । ट्रैक्टर चालक मौका देखकर वहां से भागने में सफल रहे, हालांकि इस घटना में किसी को गोली नहीं लगी पर ट्रैक्टर में लदे पुलिस वालों की सामग्री पूरी तरह से जल के राख हो गई गौरतलब है कि दो दिन पहले माओवाद प्रभावित अन्य क्षेत्रों समेत लातेहार जिले में झारखंड विधानसभा चुनाव के मतदान हुआ था। जिसमें चुनाव कर्मचारियों को हवाई मार्ग से वापस लाया गया था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।