(Chenani, Udhampur)
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में आज एक चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा की पहले अगर पूरे कार्यकाल में प्रधानमंत्री जम्मू-कश्मीर आ जाए तो लोग ये बात गर्व से कहते थे कि पीएम आए थे. इस देश में शायद ही कोई प्रधानमंत्री होगा जो हर महीने जम्मू-कश्मीर आया होगा, जबकि मैं हर महीने आपके बीच आया हूं. आगे भी आऊंगा. और हर बार मैं विकास की बात लेकर आया हूं. विकास की योजना और विकास की राह को गति देने आया हूं. या फिर आपके दुख भरे दिनों में आपके आंसू पोछने आया हूं. जम्मू कश्मीर की बाढ़ में सबकुछ नष्ट हो गया था तब मैं बिना देरी किए आपके बीच आया और आपकी सेवा में पूरी दिल्ली की सरकार को लगा दिया.। इसी के साथ पीएम मोदी ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की जम्मू कश्मीर का विकास अटका हुआ है. यहां भ्रष्टाचार, लूट-खसोट, इमोशन ब्लैकमेलिंग चल रही है. यहां दो दल बारी-बारी से लोगों को लूट रहे हैं। मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जिक्र करते हुए कहा, राजीव गांधी कहते थे कि दिल्ली से एक रूपया निकलता है और गांव जाते-जाते 15 पैसे हो जाता है. तब पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक, गली से लेकर दिल्ली तक चारों तरफ कांग्रेस का ही राज्य चलता था. तब उन्होंने ये बात कही थी. इस पर मोदी ने सवाल किया कि ये 85 पैसे किसकी जेब में जाते थे. उन्होंने कहा कि ये जनता है सब जानती है कि ये पैसे किसके जेब में गए। अगर आप चाहते हैं कि जनता का पैसा उसी के पास रहे तो भाजपा को बहुमत से जिताइये. आपके सपनों को पूरा करने के लिए आप सबका आशीर्वाद मुझे चाहिए।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।