(JAMMUandKASHMIR, India)
ये आतंकी अरनिया सेक्टर के पिंडी इलाके में खाली पड़े बंकर में घुसे थे। मुठभेड़ में तीन जवान भी शहीद हुए। तीन नागरिकों की भी मौत हो गई। पुलिस और सुरक्षा बलों के अनुसार, जम्मू जिले के अरनिया में घुसपैठ कर भारत पहुंचे 7-8 आतंकियों ने नागरिक वाहन पर गोलीबारी की। इसमें वाहन चालक और दो लोगों की मौत हो गई। इसके बाद आतंकी पिंड खोटे गांव में सेना द्वारा छोड़े बंकर में घुस गए। बंकर से आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर हमला कर दिया। जवाबी कार्रवाई में चार आतं की ढेर हो गए। सुरक्षा बलों ने बंकर को ध्वस्त करने के लिए टैंक बुलाया । इधर, राजौरी जिले में सुरक्षा बलों ने सुबह 6.30 बजे संदिग्ध हरकतें महसूस कीं। कार्रवाई कर घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी। तलाशी में पकड़े गए एक आतंकी से एके -47, 30 गोलियां, पाक निर्मित पिस्तौल, 8100 पाकिस्तानी रूपए जब्त किए।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।