प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से तीन दिन के पूर्वोत्तर दौरे की शुरुआत गुवाहाटी से करेंगे। रविवार को प्रधानमंत्री देश भर के पुलिस महानिदेशकों और महानिरीक्षकों की बैठक में शरीक होंगे, जिसमें आईएसआईएस समेत राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े हर मुद्दे पर चर्चा होगी। रविवार को होने वाली पुलिस महानिदेशकों की सालाना बैठक में आईएसआईएस और अलकायदा जैसे आतंकी संगठनों से निपटने पर खासा जोर रहेगा।पीएम नरेंद्र मोदी शाम करीब 4 बजे गुवाहाटी हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे करीब 4 बजकर 50 मिनट पर पीएम मेघालय के मेंदीपाथर से गुवाहाटी के बीच पहली बार चलने वाली रेलगाड़ी का शुभारंभ करेंगे। इसके अलावा भैरवी से मिजोरम के सालरंग के बीच रेल ट्रैक का शिलान्यास भी करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी के नार्थ-ईस्ट दौरे को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. उल्फा की धमकियों के चलते सुरक्षा एंजेसियों ने पहरा सख्त कर दिया है. चप्पे-चप्पे पर जवानों को तैनात कर दिया गया है. गाड़ियों की जगह-जगह तलाशी ली जा रही है. मोदी का यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब उल्फा की स्थापना के 24 साल पूरे हो रहे हैं.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।