इस्लामिक स्टेट की लड़ाई में शामिल होने के लिए इराक और तुर्की जाकर मुंबई वापस लौटे युवक आरिफ मजीद को राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी ने शनिवार रात गिरफ्तार कर लिया। एनआईए ने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। शनिवार को उसे एनआईए कोर्ट में पेश किया गया। मजीद मुंबई के पास कल्याण का रहने वाला है। वह करीब 6 महीने पहले अपने तीन दोस्तों के साथ घर से इस्लामिक स्टेट की लड़ाई में शामिल होने के लिए फरार हो गया था। मजीद के बारे में पहले माना जा रहा था कि वह सीरिया में आईएस के लिए लड़ते हुए मारा जा चुका है। मजीद शुक्रवार को वापस मुंबई लौट आया था। मुंबई इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर पहुंचते ही आरिफ को एनआईए ने हिरासत में ले लिया। हिरासत में खुफिया विभाग के अधिकारियों ने आरिफ से विस्तार से पूछताछ की। उससे देर रात तक पूछताछ चलती रही। पुलिस के मुताबिक, आरिफ बीती 23 मई को शाहीन टांकी, फहद शेख और अमन टांडेल के साथ इराक के धार्मिक स्थलों के लिए निकला था, लेकिन बाद में उनके आईएस में शामिल होने का पता चला। 26 अगस्त को टांकी ने आरिफ के घर फोन करके बताया कि वह आईएस के लिए लड़ते हुए शहीद हो गया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।