महाराष्ट्र में बीजेपी-शिवसेना के बीच सत्ता में भागीदारी पर फिर से मंथन शुरू हो गया है। केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता धर्मेंद्र प्रधान और चंद्रकांत पाटिल ने शुक्रवार शाम को उद्धव ठाकरे से मुलाकात की। मातोश्री में करीब सवा घंटे चली इस मुलाकात में शिवसेना की तरफ से पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे के अलावा आदित्य ठाकरे और सुभाष देसाई शामिल हुए. बाद में बीजेपी के धर्मेंद्र प्रधान से शिवसेना के अनिल देसाई और सुभाष देसाई की मुलाकात हुई । शिवसेना और बीजेपी में मुलाकात के बाद भी दोनों पार्टियों से चुप्पी साध रखी है. दोनों में से किसी पार्टी की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया गया है.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।