हैदराबाद एयरपोर्ट के नाम को लेकर मचे राजनीतिक विवाद में नया मोड़ आ गया है....केंद्र सरकार ने हैदराबाद एयरपोर्ट के डोमेस्टिक टर्मिनल का नाम बदलकर एनटी रामाराव डोमेस्टिक टर्मिनल कर दिया है..... हैदराबाद के नजदीक रंगारेड्डी जिले के शमशाबाद इलाके में स्थित इस एयरपोर्ट को फिलहाल राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नाम से जाना जाता है.... लेकिन अब राजनीति के चलते हैदराबाद एयरपोर्ट की पहचान राजीव गांधी और एनटी रामाराव से जुड़ गई है..... कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि हैदराबाद के शमशाबाद एयरपोर्ट का नाम राजीव गांधी पर रखा गया था, लेकिन केंद्र की बीजेपी सरकार ने इसका नाम बदल कर पूर्व प्रधानमंत्री का अपमान किया है....
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।