ठंड के कारण यूपी में कई ट्रेनें रद्द
(India)
इस ठंड को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने कुछ ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया है....सरकार का कहना है कि वो यात्रियों के जीवन और उनकी सुरक्षा के लिए खतरा मोल नहीं ले सकती.... भारतीय रेल मत्रांलय ने लगातार बढ़ती ठंड के कारण उत्तर प्रदेश से चलने वाली 15 रेलगाड़ियो को 31 दिसंबर से 15 फरवरी तक रद्द कर दिया है। बढ़ती ठड़ और घने कोहरे को मद्देनजर रखते हुए सरकार ने शुक्रवार को बताया कि जिन रेलगाडियों को रद्द किया गया है, उनमे जनता एक्सप्रेस, इलाहाबाद-हरिद्वार एक्सप्रेस, कुंभ एक्सप्रेस, लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस, बरौनी मेल, दिल्ली सियालदह एक्सप्रेस और राजधानी एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें शामिल है...

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।