देश के कुछ युवकों को गुमराह कर रहा है आईएस : राजनाथ
(India)
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने स्वीकार किया है कि देश के कुछ युवकों को गुमराह किया जा रहा है और वे आईएस जैसी संस्थाओं से जुड़ रहे हैं। राजनाथ, गुवाहाटी में पुलिस महानिदेशकों और पुलिस महानिरीक्षकों के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले शनिवार को सुबह ही वे गुवाहाटी पहुंचे और परेड का निरीक्षण किया। यह सम्मेलन दो दिनों तक चलेगा। रविवार को यहां प्रधानमंत्री भी पहुंचेंगे। गृहमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे युवओं की पहचान करनी होगी। इसके साथ ही उन्होंने पुलिए अधिकारियों से यह भी कहा कि अल-कायदा के खतरों से भी सावधान रहना है और उसके मंसूबों को खत्म करना है। दिल्ली में 50 करोड़ रुपयों की लागत से नेशनल पुलिस मेमोरियल बनाने की घोषणा भी उन्होंने की। पूर्वोत्तर में विकास की बात करते हुए राजनाथ सिंह ने आश्वासन दिया कि इसमें यहां और तेजी आएगी। पाकिस्तान के मंसूबों पर भी उन्होंने सवाल उठाए। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों में रिक्त पद जल्द ही भर दिए जाएंगे और सभी संभव मदद पहुंचाई जाएगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।