(JHARKHAND, India)
आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड के जमशेदपुर में एक चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे. इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया.मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि झारखंड का निर्माण अटल जी ने करवाया था. अब झारखंड 14 वर्ष का हो गया है. जिस प्रकार एक बच्चे का ध्यान 13-14 वर्ष से ज्यादा रखना पड़ता है, उसी तरह हमें अपने प्रदेश का भी ख्याल रखना होगा. उन्होंने कहा कि जैसे एक बच्चे का विशेष ध्यान 13-18 वर्ष तक रखना होता है, उसी तरह हमें अपने प्रदेश का भी विशेष ध्यान रखना होगा. उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि आप प्रदेश में भाजपा की स्थिर सरकार बनाकर दें, मैं आपको एक विकसित और आदर्श राज्य दूंगा. देश अब परिवारवाद और वंशवाद से तंग आ चुका है. इसलिए वंशवाद का लोकसभा चुनाव में सफाया हो गया.इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जनता ने इन्हें इतनी बड़ी सजा दी है कि उन्हें लोकसभा में अधिकृत विपक्ष का दर्जा भी नहीं दिया है, बावजूद इसके इनकी आदत नहीं सुधरी है. इनका मानना है कि वे शासन करने के लिए जन्मे हैं. प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। एसपीजी के अधिकारीयों ने रैली स्थल का दौरा किया। साथ ही मॉक ड्रिल भी की गई। पीएम की सुरक्षा के लिए एक हजार से ज्यादा जवान तैनात किए गए । पीएम की हिफाजत में एसपीजी, एनएसजी, केंद्रीय सुरक्षा बल, स्पेशल ब्रांच के जवान भी शामिल हुए।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।