प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अच्छा गुप्तचर हो तो शस्त्र की जरूरत नहीं होती। गुवाहाटी में तमाम राज्यों के डीजी और खुफिया प्रमुखों की बैठक को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने आजाद के बाद से अब तक शहीद हुए पुलिस के शहीदों को नमन किया। उन्होने कहा पुलिस के शहीद पुलिस बेडे के साथ समाज के लिए भी प्रेरणा बनने चाहिए। मोदी ने कहा कि हर राज्य अपने शहीदों की एक किताब छपवाकर उसे कोर्स में शामिल करे। इसी के साथ प्रधानमंत्री ने कहा कि हर पुलिस थाने की अपनी वेबसाइट होनी चाहिए जिसमे पुलिस अधिकारियों की जानकारी के साथ अपराधियों का भी रिकार्ड होना चाहिए मोदी ने पुलिस की इमेज खराब होने के पीछे फिल्म जगत को दोषी ठहराया
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।