इधर डीजी कॉन्फ्रेंस के पहले दिन केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को जब सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों को आतंकी खतरों को लेकर आगाह कर रहे थे। लेकिन इन खतरों को सुनने के बजाय उस समय सीबीआई चीफ रंजीत सिन्हा ने सोकर वक्त गुजारा। गुवाहाटी में शनिवार को पुलिस महानिदेशक और महानिरीक्षकों की 49वीं ऑल इंडिया कॉन्फ्रेंस में ये वाकया दिखने को मिला। सम्मेलन में सीबीआई चीफ व पुलिस के कई आला अधिकारी मौजूद थे। राजनाथ सिंह ने अपनी स्पीच के दौरान कहा कि मैं जानता हूं कि इनमें से बहुत से अधिकारी ऐसे हैं। जिनका रिटायरमेंट नजदीक है। कोई एक, कोई डेढ़, कोई दो और कोई छह महीने में रिटायर हो जाएगा। लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि रिटायर होने के बाद आप थक गए। रिटायर होने के बाद भी आपके अनुभव और क्षमताओं का देश की सुरक्षा को पुख्ता करने में क्या रोल हो सकता है, इस पर भी विचार होना चाहिए। मजे की बात ये है कि राजनाथ जब ये सब बोल रहे थे। तब 2 दिसंबर को सीबीआई डायरेक्टर के पद से रिटायर होने वाले रंजीत सिन्हा सो रहे थे। रंजीत सिन्हा को सोते देख कैमरे भी उनकी ओर घूम गए।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।