झारखंड और जम्मू-कश्मीर के चुनावी शोर के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिशन उत्तरपूर्व को भी गति दे दी है। चीन की चुनौती से निपटने के लिए उसकी सीमा से सटे पड़ोसियों के साथ-साथ देश के उत्तर-पूर्वी हिस्से में बुनियादी ढांचा मजबूत करना प्रधानमंत्री की रणनीति का अहम हिस्सा है। इसी कड़ी में चार दिन के उत्तर-पूर्व दौरे पर निकले प्रधानमंत्री ने शनिवार को मेघालय को भी देश के रेलवे नक्शे में लाने की औपचारिकता पूरी की। गुवाहाटी से मेघालय की ट्रेन को हरी झंडी दिखाते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि बिना उत्तर-पूर्व के विकास के देश का विकास नहीं हो सकता। पूर्वोत्तर मोदी के लिए कितना अहम है, इसी बात से समझा जा सकता है कि पूर्वोत्तर राज्यों का मंत्रालय खुद उनके पास है। अब वह चार दिन खुद वहां बिताकर मिशन उत्तरपूर्व मुहिम को बल देने गए हैं। शनिवार शाम गुवाहाटी के मालीगांव से मेघालय के मेंदीपाथर के लिए पैसेंजर ट्रेन को प्रधानमंत्री ने रवाना किया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।