असम के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मीडिया को नसीहत दी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि पत्रकारों को मधुमक्खी की तरह होना चाहिए, जो शहद बनाने के साथ ही डंक भी मारती है। उन्हें मक्खी की तरह नहीं बनना है, जो सिर्फ गंदगी फैलाती है। प्रधानमंत्री पूर्वोत्तर के अग्रणी अंग्रेजी दैनिक द असम ट्रिब्यून के प्लैटिनम जुबली समारोह में बोल रहे थे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।