वायुसेना अध्यक्ष अरूप राहा ने कहा है कि भारत दुश्मनों के कब्जे से अपने इलाके आजाद कराके रहेगा। यहां शनिवार को पूर्व वायुसेना अध्यक्ष एयर चीफ मार्शल एलएम कात्रे स्मारक व्याख्यान के मौके पर राहा ने कहा कि भारत की अपनी सीमाओं के विस्तार का कोई इरादा नहीं है। राहा ने कहा कि भारत ऐसी किसी नीति में विश्वास नहीं रखता लेकिन दूसरों के हाथों खोए हुए अपने इलाकों को वापस हासिल जरूर करना चाहता है। उन्होंने कहा कि इतिहास इस बात का गवाह है कि पड़ोसी देश के साथ हमारे अनुभव कुछ ऐसे ही रहे हैं। फिर भी हम किसी और की सीमाओं में अतिक्रमण करने की इच्छा नहीं रखते, लेकिनं अपनी खोई जमीन वापस जरूर लेना चाहते हैं। वायुसेना अध्यक्ष ने कहा कि जहां तक सीमा सुरक्षा का सवाल है भारत की स्थिति खतरों से भरी रही है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।