घुसपैठ रोकने के लिए बांग्लादेश से आने वाले रास्ते बंद होंगे
(International)

असम के गुवाहाटी में आज भाजपा कायकर्ताओं की विशाल रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारी पार्टी हमेशा राष्ट्रवाद की बात की है। भाजपा सबका साथ और सबका विकास, यही मूल मंत्र को लेकर आगे बढ़ी है। हम राष्ट्रवाद की राजनीति करते हैं। हम कभी प्रांतवाद, जातिवाद और संप्रदायवाद की राजनीति नहीं करते। हम सकारात्म राजनीति करते हैं। मोदी को सुनने के लिए पचास हजार से अधिक कायकर्ता वहां मौजूद थे। असम का मुद्दा उठाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस प्रांत के स्वाभिमान के लिए मैं यहां के भाइयों- बहनों को कहना चाहता हूं कि मैं पहले भी यहां आया था उस समय जो आपसे वादा किया था वह दिल्ली सरकार जरूर पूरा करेगी। मोदी ने कहा कि हम असम की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि बांग्लादेशियों ने असम को तबाह करके रख दिया है। हम इसे अब सहन नहीं कर सकते। मोदी ने जोर देकर कहा कि बांग्लादेश से आने वाले रास्ते बंद होंगे। हम घुसपैठ पर पूरी तरह से रोक लगाएंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।