(DELHI, India)
स्मार्ट पुलिसिंग की अवधारणा को आगे बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जिस देश के पास पर्याप्त खुफिया तंत्र है उसे सरकार चलाने के लिए हथियारों और गोला बरूद की जरूरत नहीं होती। पीएम मोदी गुवाहाटी में आयोजित देश के पुलिस डायरेक्टर जनरलों के एक सम्मेलन को संबोधति कर रहे थे। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने पुलिस बल और खुफिया तंत्र की जरूरत पर बल देते हुए कि उन्हें ऐसी फोर्स की जरूरत है जो देश की कानून व्यवस्था ठीक ढंग से बनाए रखे। उन्हानें कहा कि पुलिस को अपने कर्मचारियों को बेहतर माहौल देने, अपनी छवि सुधारने और अच्छी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए इन मूल्यों को अपनाना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने आजाद भारत में शहीद हुए 33000 पुलिसकर्मियों को सम्मान देने के लिए भी अनूठे तरीके बताए। प्रधानमंत्री मोदी ने स्वतंत्रता के बाद अब तक देश के लिए शहीद हुए करीब 33000 पुलिस कर्मचारियों सम्मान दिलाने के लिए जोर दिया। इसके लिए डन्होंने राज्यों के पुलिस अधिकारियों से कहा कि वो इन शहीद हुए पुलिस कर्मियों का ब्यौरा तैयार करें कि कौन-किस परिस्थिति में शहीद हुआ और देश के लिए उसका योगदान क्या है। उन्होंने कहा कि देश के लिए शहीद हुए सभी पुलिसकर्मियों का एक-एक फोटोग्राफ और उनके बलिदान से जुड़ी जानकारियां जुटाई जाएं। इन जानकारियों को एकत्र करके एक पुस्तक तैयार किया जाए जिससे कि आने वाले नई पीढ़ी को जवानों के शहादत और शौर्य के बारे में जानकारी मिल सके।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।