आम आदमी के लिए राहत की बड़ी ख़बर पेट्रोल-डीजल को दामों में कमी।
(DELHI, India) दिल्ली-अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमत कम होने के चलते बाजार में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ है। पेट्रोल की कीमतों में 91 पैसे और डीजल की कीमतों में 84 पैसे की कमी की गई है। कम हुई कीमतें आज आधी रात के बाद लागू हो जाएंगी। सूत्रों के मुताबिक बताया कि डीजल और पेट्रोल के प्रति लीटर दाम में कमी हो सकती है। दाम में कमी की वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में कमी होना है। इस पखवाड़े इंडियन बास्केट क्रूड की कीमत 72 डॉलर के स्तर पर पहुंच चुकी है। इस समय घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल के जो खुदरा मूल्य है, वह अक्टूबर के इंडियन बास्केट क्रूड आयल की औसत कीमतों पर तय किया गया है। अक्टूबर 2014 में यह 86.83 डॉलर प्रति बैरल था। इस महीने में कच्चे तेल के दाम और गिरे हैं और 28 नवंबर को यह गिर कर 72 डॉलर पर आ गया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।