(DELHI, India)
मामले में दाखिल सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट को स्वीकार करने से इनकार करते हुए विशेष सीबीआई न्यायाधीश भरत पाराशर ने कहा, ‘मैंने और जांच के आदेश दिए हैं । मैं चाहता हूं कि अन्य अधिकारियों के अतिरिक्त तत्कालीन कोयला मंत्री (मनमोहन सिंह) के बयान दर्ज किए जाएं ।’ अदालत ने एजेंसी को यह भी निर्देश दिया कि वह मामले में अपनी आगे की जांच पर अगले साल 27 जनवरी को स्थिति रिपोर्ट दाखिल करे । इसने यह आदेश उस मामले में दिया जिसमें 2005 में ओडिशा में हिंडाल्को को तालाबीरा दो और तीन कोयला ब्लॉक आवंटन किए जाने के संबंध में बिड़ला, पूर्व कोयला सचिव पीसी पारख और अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इससे पूर्व 12 दिसंबर को अदालत ने मामले में दाखिल सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट पर फैसला आज के लिए सुरक्षित रख लिया था जिसमें एजेंसी ने बंद लिफाफे में केस डायरी और अपराध से जुड़ी फाइलें भी जमा की थीं ।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।