कई शहरों में हाई अलर्ट
(India)
पाकिस्तान में स्कूल में हुए हमले के बाद भारत में भी कई शहरों में अलर्ट घोषित कर दिया गया है। खासकर राजधानी दिल्ली में तो दिल्ली पुलिस ने थानों को एडवाइजरी जारी कर अपने इलाके के स्कूलों पर कड़ी नजर रखने की हिदायत दी है। साथ ही स्कूल के आसपास सुरक्षा के इंतजाम करने को भी कहा गया है। पाकिस्तान के स्कूल में हमले से भारत की चिंता भी बढ़ गई है। माता पिता के दिमाग में भी एक शक सा पैदा हो गया है। इसे देखते हुए दिल्ली पुलिस ने अपनी सभी डीसीपी को स्कूलों के प्रिंसिपल से बात कर सुरक्षा उपायों पर चर्चा के लिए कहा है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।