(DELHI, India)
पाकिस्तान के पेशावर में आर्मी स्कूल में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार देश में स्कूलों की सुरक्षा के लिए जल्द दिशा-निर्देश जारी करेगी, पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया में आतंकी घटना के बाद मुंबई में भी हाई अलर्ट कर दिया गया है, मुंबई में सभी महत्वपूर्ण स्थानों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है, राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री राजनाथ सिंह औऱ सोनिया गांधी ने हमले की कडे शब्दों में निंदा की है, दिल्ली पुलिस के प्रमुख ने सभी जिला पुलिस उपायुक्तों से कहा है कि वे अपने क्षेत्र में आने वाले स्कूलों और कॉलेजों में सुरक्षा संबंधी कदमों को बढ़ाएं, उनसे कहा गया है कि वे सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दें कि वे अपने इलाकों में स्थित शिक्षण संस्थानों के प्राध्यापकों से मुलाकात करें और कडी चौकसी बरतने के साथ आपात योजना तैयार करें,
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।