हाफिज सईद ने फिर उगला भारत के खिलाफ जहर
(International)
जमात उद-दावा का सरगना और 26ध्11 हमले के मुख्य आरोपी हाफिज सईद ने पाकिस्तान के आर्मी स्कूल में कल हुए आतंकी हमले के लिए भारत को जिम्मेवार ठहराया है.भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पाकिस्तान के प्रधानमंत्री से पेशावर में हुए हमले को लेकर बात करने पर हाफिज सईद भडक उठा है. सईद ने आज कहा कि इस घटना के लिए भारत जिम्मेवार है और उसने भारत से बदला लेने की धमकी दी.टीवी चैनलों में उसके भड़काऊ बयान का फुटेज दिखाया गया है. हाफिज सईद ने इस घटना के लिए सीधे-सीधे भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जिम्मेवार ठहराया. उसने कहा कि मोदी असल मुजरिम है. उसने कहा कि मोदी मगरमच्छ के आंसू बहाता है. गौरतलब है कि एक और जहां तालिबान ने इस हमले की जिम्मेवारी ली है और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री स्वयं कह रहे हैं कि यह तालिबान की करतूत है और उसका कडाई से जवाब दिया जाएगा, वैसे में हाफिज सईद भारत के खिलाफ जहर उगल रहा है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।