झारखण्ड और जम्मू-कश्मीर में आज थमेगा चुनाव प्रचार
(India)
झारखण्ड और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के पांचवे और अंतिम चरण के चुनाव के लिए आज शाम प्रचार थम जाएगा. जम्मू-कश्मीर में शाम 4 बजे और झारखण्ड में दोपहर 3 बजे तक ही पार्टियां चुनाव प्रचार कर पाएंगी. झारखंड की 16 और जम्मू-कश्मीर की 20 सीटों पर पांचवे चरण के लिए 20 दिसंबर को मतदान होना है. इससे पहले चार चरणों में दोनों राज्यों में रिकॉर्डतोड़ मतदान हुआ था। झारखण्ड और जम्मू-कश्मीर में 5 चरणों में चुनाव हो रहे है. दोनों राज्यों के नतीजे 23 दिसंबर को आएगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।