केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने मुंबई हमले के मुख्य आरोपी और आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा के शीर्ष कमांडर जकीउर रहमान लखवी को पाकिस्तान में एक अदालत द्वारा जमानत दिए जाने को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा है कि संभवत पाकिस्तानी सरकार अपनी बात को मजबूती से नहीं रख पाई। गृह मंत्री ने लश्कर ए तैयबा के संस्थापक और भारत के सर्वाधिक वांछित आतंकी हाफिज सईद को भी उसे सौंपने की मांग की। पाकिस्तान की आतंकवाद रोधी अदालत ने जकीउर रहमान लखवी को गुरूवार को जमानत दे दी। सिंह ने उम्मीद जताई कि पाकिस्तान सरकार इस निर्णय के खिलाफ उच्च न्यायालय में अपील करेगी जिससे कि यह जमानत रद्द की जा सके। इधर शहरी विकास राज्य मंत्री बाबुल सुप्रियो ने कहा कि पड़ोसी राष्ट्र गलत संदेश दे रहा है. पेशावर के स्कूल में हुए वीभत्स हमले का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने दो दिन पहले ही आतंकवादियों को पनाह देने और भारत को नुकसान पहुंचाने के लिए आतंकवाद का इस्तेमाल करने की कीमत चुकाई है.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।