दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड
(India)
देर से आई सर्दी ने अपने तेवर और तीखे कर दिए है। राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कहीं कोहरे की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, तो कहीं लोग इस मौसम में भी फुटपाथ पर सोने को मजबूर हैं। कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में कड़ाके की ठंड होने के साथ उत्तर भारत में ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। दिल्ली में लगातार तापमान में गिरावट आ रही है और इसके साथ ही कोहरा और धुंध भी बढ़ गया है। कल देर रात से दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। इसका असर यातायात पर दिखा। लोगों को गाड़ी चलाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में आने वाले दिनों में तापमान में जैसे-जैसे कमी आएगी, कोहरा और घना होगा और लोगों को इससे दिक्कत हो सकती है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।