झारखंड में हैलीकाॅप्टर से भेजे जा रहे हैं मतदानकर्मी
(India)


झारखंड विधानसभा के पांचवे और अंतिम चरण के तहत चुनाव तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। मतदानकर्मियों को ईवीएम मशीन के साथ उनके बूथों पर भेजा जा रहा है। साथ ही नक्सल प्रभावित अति संवेदनशील क्षेत्रों में वायुसेना के हैलीकाॅप्टर के माध्यम से मतदानकर्मियों को भेजा जा रहा है। दुमका डीसी हर्ष मंगला के अनुसार 233 अति संवेदनशील, 300 से ऊपर संवेदनशील बूथ है। जहां टाॅयलेट पानी और अलाव के साथ अन्य सुविधाएं की गई है। दुमका में चार विधानसभा क्षेत्रों में 969 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिनमें दुममा में दो लाख 23 हजार 706 मतदाता, शिकारीपारा में 1 लाख 91 हजार 319, जामा में 1 लाख 85 हजार 320 मतदाता और जरमुंडी में 1 लाख 11 हजार 121 मतदाता मतदान करेंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।