कड़ाके की ठंड के बावजूद पांचवे और अंतिम दौरे के चुनाव में झारखंड के मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है । झारखंड मुक्ति मोर्चा के गढ़ संथाल परगना की 16 विधानसभा सीटों के लिए अंतिम चरण में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हो रहा है । राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधानसभाध्यक्ष शशांक शेखर भोक्ता, अनेक मंत्रियों समेत 208 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला होगा। नक्सल प्रभावित होने के कारण सभी सोलह सीटों पर सुरक्षा बलों की बड़े पैमाने पर तैनाती की गयी है। इन सभी सीटों पर मतदान सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ नक्सल प्रभावित जिलों में स्थित होने के कारण सभी सीटों के लिए मतदान दोपहर तीन बजे ही समाप्त कर दिया जायेगा। अंतिम चरण में सोलह सीटों के लिए सोलह ही महिला उम्मीदवारों समेत कुल 208 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। कुल 3690069 मतदाताओं में अंतिम चरण में 1784486 महिला मतदाता भी शामिल हैं। इस चरण में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के चुनावी भाग्य का फैसला दुमका और बरहेट विधानसभा सीटों पर होगा। बरहेट में उनका मुकाबला भाजपा के हेमलाल मुर्मू में भाजपा की लुई मरांडी से है। सारठ सीट से झामुमो नेता एवं विधानसभाध्यक्ष शशांकशेखर भोक्ता चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला सूरज मंडल से है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।