पाकिस्तान के पेशावर में आर्मी स्कूल पर आतंकी हमले के बाद भारत सरकार भी अब हरकत में आ गई है। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को सभी राज्यों और केंद्रशाशित प्रदेशों के स्कूलों के लिए सीबीएसई बोर्ड की 2010 की गाइडलाइन्स को दोहराते हुए परामर्श सूची जारी की है। गाइडलाइन में लिखा गया है कि सीबीएसई की वेबसाइट पर मौजूद डॉक्यूमेंट्स में किडनेपिंग, फायरिंग, घुसपैठ और आतंकी हमलों जैसी घटनाओं से बचाव के तरीके बताए गए हैं। खूफिया एजेंसियों के द्वारा दी गई आतंकी हमलों की जानकारी को गंभीरता से लेते हुए गृह मंत्रालय ने स्कूलों के मैनेजमेंट को स्कूलों की सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश जारी किए हैं। साथ ही कहा है कि स्कूल की दीवारें मजबूत कंक्रीट से बनी होनी चाहिए और इमारत के तीन से चार गेट होने चाहिए जिनपर सुरक्षा गार्ड 24 घंटे मौजूद होने चाहिए। गौरतलब है कि भारत की खूफिया एजेंसियों ने अलर्ट जारी किया था कि पाकिस्तानी आतंकी संगठन भारत के भीड़ वाले क्षेत्रों जैसे स्टेडियम, स्कूल और शॉपिंग मॉलों को अपना निशाना बना सकते हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।