पेशावर के आर्मी स्कूल में इसी हफ्ते 132 बच्चों को मारने वाले तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान ने अब धमकी दी है कि वह नेताओं के बच्चों को निशाना बनाएगा। तालिबान ने नवाज शरीफ सरकार को चेतावनी दी है कि अगर वह आतंकियों को फांसी देने वाले फैसले पर कायम रही तो उनके परिवार समेत दूसरे नेताओं और सैन्य अधिकारियों के बच्चों को निशाना बनाया जाएगा। पाकिस्तानी अधिकारियों को यह धमकी एक लेटर के जरिए शुक्रवार शाम को मिली। यह लेटर मोहम्मद खरसानी की ओर से भेजा गया था जिसे तहरीक-ए-तालिबान प्रमुख मुल्ला फजलुल्ला का टॉप कमांडर माना जाता है। सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान सरकार इस लेटर के असली या नकली होने की जांच करा रही है। इस लेटर में बच्चों की हत्या को सही ठहराया गया है और कहा है कि उन्होंने अपने परिजनों के इस्लाम के खिलाफ जाने का विरोध नहीं किया और वे भी बड़े होकर अपने परिजनों के नक्शेकदम पर ही चलते।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।