जम्मू कश्मीर और झारखंड में विधानसभा चुनावों के लिए मतदान खत्म होते ही अलग-अलग चैनलों और एजेंसियों के एक्जिट पोल्स के नतीजे सामने आने लगे हैं। इनमें झारखंड में बीजेपी को प्रचंड बहुमत मिलने की भविष्यवाणी की गई है, वहीं जम्मू-कश्मीर में बीजेपी अपने मिशन 44 प्लस के आधे पर ही हांफती दिख रही है। यहां पीडीपी सबसे बड़ी पार्टी बन सकती है। एबीपी-नीलसन के एग्जिट पोल के शुरुआती नतीजों के मुताबिक झारखंड की 81 सदस्यीय विधानसभा में मोदी लहर पर सवार बीजेपी 52 सीटों के प्रंचड बहुमत के साथ सत्ता में आ सकती है। झारखंड में कांग्रेस गठबंधन को कुल 9 जिनमें कांग्रेस को 7, आरजेडी को 1 और जेडीयू को 1 सीटें मिलने का अनुमान। जेएमएम को 10, जेवीएम गठबंधन को 6 और अन्य को 4 सीटें मिलने की संभावना।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।