धर्मान्तरण पर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का विवादित बयान
(India)
धर्मांतरण पर संघ की ओर से अब तक का सबसे बड़ा बयान आया है। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने घर वापसी को सही ठहराया। उन्होंने पाकिस्तान को भारत की जमीन बताया और कहा कि पाकिस्तान परमानेंट नहीं है। केंद्र की ओर से प्रस्तावित धर्मांतरण विरोधी बिल की वकालत करते हुए भागवत ने विपक्षी दलों से कहा कि अगर वे धर्म परिवर्तन पसंद नहीं करते तो संसद में कानून बनाने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि अगर कोई हिंदू नहीं बनना चाहता तो इसी तरह हिंदुओं का भी धर्म परिवर्तन नहीं किया जाना चाहिए। भागवत ने एक हिंदू सम्मेलन में कहा कि हम हिंदू समाज बनाने का प्रयास कर रहे हैं। जो लोग भटक गए हैं। वे खुद से नहीं गए। उन्हें लालच दिया गया और उन्हें जबरन ले जाया गया। उन्होने कहा कि अगर आप हिंदू नहीं बनना चाहते तो आपको भी हिंदुओं का धर्म नहीं बदलना चाहिए. हमारा रुख दृढ़ है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।