जम्मू.कश्मीर में किसी भी दल को पूर्ण बहुमत मिलने के आसार नहीं हैं। महबूबा मुफ्ती की पीडीपी राज्य की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर सकती है और भाजपा प्रदेश की दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बन सकती है। सी वोटर की ओर से किए गए एग्जिट पोल के द्वारा ये अनुमान जताए गए हैं। सर्वे के अनुसार राज्य में भाजपा को 27 से 33 सीटें मिल सकती हैं। इसी तरह राज्य में पीडीपी को 32 से 38 और नेशनल कॉन्फ्रेंस को आठ से 14 सीटें मिल सकती है। कांग्रेस महज चार से 10 सीटों पर सिमट कर रह जाएगी। इससे पहले राज्य में शनिवार को पांचवें और आखिरी चरण का मतदान शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो गया और इस चरण में मतदान का प्रतिशत काफी अच्छा रहा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।