‘हाफिज सईद को काबू में करे पाकिस्तान’
(India)
शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना के संपादकीय के जरिए पाकिस्तान को हिदायत दी है कि वो आतंकवाद के खिलाफ लड़ने से पहले जमात उद दावा के प्रमुख और मुंबई हमले के मास्टर माइंड हाफिज सईद को काबू में करें। इसके बाद ही वो अपनी सरजमीं से आतंकवाद के खात्मे का संघर्ष छेड़े। मुखपत्र सामना में पाकिस्तान को आतंकवाद का उत्पादन करने वाली फैक्ट्री बताया गया है। साथ ही आतंकियों को मृत्युदंड देने से पाबंदी हटाने पर आश्चर्य भी जताया। आपको बता दें कि हाफिज सईद ने पेशावर हमले के लिए भारत और पीएम नरेंद्र मोदी को जिम्मेदार ठहराया था। साथ ही कहा था कि वह इसके लिए भारत से बदला लेगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।