झारखंड में बीजेपी 11 सीटों पर आगे
(JHARKHAND, India)

झारखंड और जम्मू-कश्मीर में हुए पांच चरणों के मतदान के बाद आज वोटों की गिनती सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है । मतगणना स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। मतगणना को लेकर प्रत्याशियों की धड़कनें बढ़ गई हैं। दोनों राज्यों के प्रमुख राजनीतिक दलों के अंदर आंतरिक हलचल भी तेज हो गई है। शुरूआती रूझानों के अनुसार झारखंड में बीजेपी 5 सीटों पर आगे चल रही है वहीं कांग्रेस एक ओर जेएमएम 1 सीट पर आगे चल रही है वहीं दूसरी ओर जम्मू कश्मरी में पांच सीटों पर बीजेपी और 11 सीटों पर पीडीपी आगे चल रही है । मतगणना स्थलों में अर्धसैनिक बलो की तैनाती की गई है। झारखंड के वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी दो-दो सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं। सोरेन दुमका और बरहेट से चुनाव लड़ रहे हैं, जहां उन्हें भाजपा से कड़ी टक्कर मिल रही है। बाबूलाल मरांडी गिरिडीह और धनवार से मैदान में हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।