गृहमंत्री ने विश्वास जताया दोनों राज्यों में बनेगी भाजपा की सरकार
(DELHI, DELHI) नई दिल्ली : जम्मू कश्मीर और झारखंड के विधानसभा चुनावों में भाजपा के अच्छे प्रदर्शन से उत्साहित गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने विश्वास जताया कि दोनों राज्यों में भाजपा की सरकार बनेगी। सिंह ने संसद भवन परिसर में संवाददाताओं से कहा, ‘हम दोनों राज्यों में सरकार बनाएंगे।’ दोनों राज्यों में हुए चुनाव की मतगणना के शुरूआती रूझानों में भाजपा जम्मू कश्मीर में 20 से अधिक सीट पर आगे चल रही है और झारखंड में 35 से अधिक सीट पर बढ़त बनाए हुए है। झारखंड विधानसभा चुनाव की मतगणना में भाजपा और उसके सहयोगी आजसू ने भारी बढ़त ले ली है और उसके प्रत्याशी 81 में से 40 सीटों पर आगे चल रहे हैं जबकि झामुमो के उम्मीदवार 20 सीटों पर आगे हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन स्वयं दुमका के अपने गढ़ से भाजपा की लुई मरांडी से पीछे चल रहे हैं जबकि बरहेट की दूसरी सीट से वह बढ़त बनाये हुए हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।