उग्रवादी गुट नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट ऑफ बोडोलैंड ने मचाया कोहराम
(India)
असम के कोकराझाड़ और शोणितपुर जिले में अलग-अलग जगहों पर उग्रवादी गुट नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट ऑफ बोडोलैंड (एनडीएफबी) के संगबिजीत गुट ने 44 आदिवासियों की हत्या कर दी। उग्रवादियों ने मंगलवार को आदिवासी गांवों पर अंधाधुंध फायरिंग की और लोगों को मौत के घाट उतार दिया। शोणितपुर जिले में 37 लोगों की मौत हुई है, जबकि कोकराझाड़ में सात लोग मारे गए। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने सुरक्षाबलों को उग्रवादियों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने को कहा है। साथ ही अतिरिक्त अर्द्धसैनिक बलों को पीडित जिलों में भेजा गया है। घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख जताया है, जबकि गृहमंत्री ने मदद का भरोसा दिया। शोणितपुर में कफ्र्यू लगाया गया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।