अटल बिहारी वाजपेयी और मदन मोहन मालवीय को मिल स्कता हैं भारत रत्न, आज हो सकता है ऐलान
(DELHI, India) इस बात की संभावना है कि केंद्र बुधवार को इस बाबत ऐलान कर सकती है। सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर मंगलवार देर रात देर पार्टी की कोर ग्रुप की बैठक हुई। बैठक में वाजपेयी और मालवीय को भारत रत्‍न देने को लेकर चर्चा की गई। बताया जा रहा है कि बैठक के दौरान इस बाबत फैसला किया गया है। सूत्रों के अनुसार, अटल बिहारी वाजपेयी और मदन मोहन मालवीय को भारत रत्‍न देने के लिए बुधवार को सिफारिश की जा सकती है। दोनों नेताओं के नाम को स्‍वीकृति के लिए राष्ट्रपति के पास आज भेजे जा सकते हैं। इस बात की संभावना है कि गुरुवार को इस संबंध में राष्‍ट्रपति की ओर से नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। गौर हो कि लोकसभा चुनावों के दौरान पीएम मोदी ने बीएचयू की स्थापना करने वाले मालवीय को भारत रत्न देने का वादा किया था। वाजपेयी को भारत रत्न देने की चर्चाओं के बीच उनके राजनीतिक हमसफर लालकृष्ण आडवाणी ने कहा है कि अटल सही मायनों में इस सम्मान के हकदार हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।