संसद अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
(India)

लोकसभा और राज्यसभा के शीतकालीन सत्र की कार्यवाही मंगलवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। लोकसभा में कथित जबरन धर्मान्तरण के मुद्दे पर विपक्ष के हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही के एक बार स्थगित होने के बाद अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने कार्यवाही को अनिश्चतकाल के लिए स्थगित कर दिया। लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने सदन के स्थगित होने की घोषणा की। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी सदन में मौजूद रहे। सदन के अनिश्चितकाल के लिए स्थगित होने से पहले कांग्रेस नेता मल्लिकार्जन खड़गे ने कहा कि प्रधानमंत्री सदन में मौजूद हैं। इसलिए हम चाहते हैं कि वह कुछ कहें। लेकिन अध्यक्ष सुमिंत्रा महाजन ने किसी को भी कुछ भी कहने से मना कर दिया। सदन के इस सत्र में 18 विधेयक पारित किए गए। स्थगित होने से पहले सदन में वंदेमातरम की धून भी बजाई गई....

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।