(DELHI, India)
पूर्व पीएम अटल बिहारी बिहारी वाजपेयी और मदन मोहन मालवीय को भी भारत रत्न देने का ऐलान हो गया है, राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने ट्वीट कर यह जानकारी दी, यह सम्मान अटल बिहारी वाजपेयी को यानी 26 जनवरी को दिया जा सकता है, बीजेपी इस दिन को सुशासन के रूप में मानने की भी घोषणा कर चुकी है, राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट कर भारत रत्न दिए जाने का एलान किया, लोकसभा चुनावों के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने बीएचयू की स्थापना करने वाले मालवीय को भारत रत्न देने का वादा किया था, आपको बता दें कि अटल बिहारी वाजपेयी एनडीए के शासन काल में प्रधानमंत्री थे, मई 1996 में वाजपेयी 13 दिन के लिए पीएम बने थे फिर 1998 में 13 महीने के लिए पीएम बने, इसके बाद 1999 से 2004 तक पांच साल तक भारत के प्रधानमंत्री रहे, वाजपेयी के ही कार्यकाल में भारत ने परमाणु परीक्षण किया और देश को परमाणु शक्ति वाले देश के रूप में पहचान दिलाई, अब तक कुल 43 लोगों को भारत रत्न से सम्मानित किया गया है,
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल वाराणसी में मदन मोहन मालवीय के जन्म दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने जाने वाले हैं, मदन मोहन मालवीय जी को मरणोपरांत देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिया जा रहा है, मालवीय ने हिंदू महासभा की स्थापना की थी, मदन मोहन मालवीय भारत के पहले और अन्तिम व्यक्ति थे जिन्हें महामना की सम्मानजनक उपाधि से विभूषित किया गया था
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।