असम में तनाव बरकरार
(India)
असम में हालात अब भी तनावपूर्ण हैं। यहां हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 83 हो गई है। इसमें से सोनितपुर में 41 लोगों की मौत हुई है, जबकि कोकराझार में 42 की मौत हुई है। यह आंकड़ा पुलिस का है। पुलिस के मुताबिक, हिंसा के बाद से करीब 100 लोग अब भी लापता हैं। आतंकी हमलों के बाद से पुलिस ने कोकराझार और उडालगुड़ी में अनिश्चितकाल के लिए कर्फ्यू लगा दिया है जबकि बक्सा, चिरांग और सोनितपुर में रात के वक्त कर्फ्यू जारी है। इस मामले की जांच एनआईए करेगी। गुरुवार रात कोकराझार के बालिडांगा में आतंकियों ने कई घरों को आग के हवाले कर दिया है। इन घटनाओं के बाद से प्रभावित इलाकों में हजारों लोग बेघर हुए हैं, जो राहत शिविरों में रह रहे हैं। इन हिंसक घटनाओं के विरोध में असम के कई दलों ने आज असम बंद भी बुलाया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।