पाकिस्तान में ही मौजूद है दाऊद
(India)
पाकिस्तान का एक बार फिर झूठ पकड़ा गया है। फोन पर हुई बातचीत की रिकोर्ड की गई टेप में खुलासा हुआ है कि अंडर वल्र्ड डॉन पाकिस्तान में ही मौजूद है। इससे पहले पाकिस्तान बार-बार कहता रहा है कि डॉन दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में नहीं है। जबकि भारतीय खुफिया एजेंसी दो दशक से भारत से फरार इब्राहिम को पकड़ने में लगी हुई है। दाऊद के सामने आए इस फोन टेप में उसे दुबई में किसी से बात करते हुए सुना जा सकता है। सेटेलाइट सर्विलांस से रिकोर्ड की गई इस टेप में इब्राहिम की लोकेशन कराची पता लगी है। टेप में दाऊद दुबई में बैठे किसी व्यक्ति से कोई प्रोपर्टी डील के बारे में बात कर रहा था। यह शायद पहली टेप है जिसमें इब्राहिम को साफ बातचीत करते हुए सुना जा सकता है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।