जम्मू-कश्मीर में राज्यपाल ने भाजपा और पीडीपी को किया बातचीत के लिए आमंत्रित
(India)
जम्मू-कश्मीर में नई सरकार के गठन को लेकर अनिश्चितता जारी है। इस बीच राज्यपाल एन.एन. वोहरा ने शुक्रवार को पीडीपी और बीजेपी को इस बारे में बातचीत करने के लिए आमंत्रित किया है । चुनाव के बाद पीडीपी 28 सीट के साथ सबसे बड़ी और बीजेपी 25 सीट के साथ दूसरे नंबर पर रही हैै। लेकिन किसी को भी स्पष्ट बहुमत नहीं मिल पाया है। अब राज्यपाल ने दोनों पार्टियों को बुलाकर सरकार बनाने के फॉर्मूले के रूप में पूछा है। राजभवन के एक अधिकारी ने बताया कि वोहरा ने पीडीपी संरक्षक मुफ्ती मोहम्मद सईद और प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष जुगल किशोर को ‘सरकार गठन के प्रस्ताव पर चर्चा करने के लिए’ अलग-अलग पत्र भेजे है। पीडीपी और बीजेपी दोनों पार्टियों ने पिछले दो दिनों के दौरान साथ आने की संभावना पर चर्चा की है। हालांकि इस बात के कोई संकेत नहीं हैं कि दोनों दलों के बीच बातचीत किस हद तक आगे बढ़ी है। वहीं दोनों अन्य प्रमुख पार्टियां नेशनल कान्फ्रेंस और कांग्रेस बीजेपी को सत्ता से बाहर रखने के लिए अपना प्रयास जारी रखे हुए हैं. दोनों ने पीडीपी को समर्थन की पेशकश की है, लेकिन पीडीपी ने अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।