असम में बोडो उग्रवादियों से निपटने के लिए अब सरकार ने मोर्चा खोल दिया है। आदिवासियों के सामूहिक नरसंहार के बाद शुक्रवार को सेना ने असम राइफल्स, अर्धसैनिक बल और असम पुलिस के साथ मिलकर बोडो उग्रवादियों के खिलाफ ऑपरेशन ऑल आउट शुरू कर दिया। सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह सुहाग और गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात के बाद ये ऑपरेशन शुरू हुआ। सेना की अगुवाई में करीब 9 हजार जवान असम के हिंसाग्रस्त सोनितपुर जिले में इस काम के लिए पहुंच चुके हैं। इस ऑपरेशन की शुरुआत फुलबरी से की गई है। सुरक्षा बलों के निशाने पर 74 बोडो उग्रवादी हैं। जिन्होंने आदिवासियों की हत्या की थी। इस ऑपरेशन की जानकारी म्यांमार और चीन को भी दी गई है। गौरतलब है कि 23 दिसंबर को बोडो उग्रवादियों ने असम के सुदूर गांवों में बेकसूर आदिवासियों पर हमले करके 75 से ज्यादा लोगों की जान ले ली थी। मरने वालों में महिलाओं और बच्चों की संख्या ज्यादा थी। सेना ने ऑपरेशन में हेलिकॉप्टर भी शामिल किए हैं। ताकि उग्रवादी म्यांमार और बांग्लादेश नहीं भाग सकें। सेना प्रमुख दलबीर सिंह सुहाग ने शुक्रवार को गृहमंत्री से मुलाकात कर उन्हें ऑपरेशन की जानकारी दी। वहीं आज सेना प्रमुख असम के दौरे पर है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।