दिल्ली में वोटरों को लुभाने में जुटी भाजपा
(India)
गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को नई दिल्ली में सिख दंगा पीड़ितों को सहायता राशि चेक बांटे। इसके पीछे माना जा रहा है कि भाजपा आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर वोटरों को लुभाने में जुटी है। गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली के तिलक विहार में 1984 दंगा के सिख पीड़ितों को चेक बांटे। यहां राजनाथ सिंह ने कुल 17 लोगों को पांच-पांच लाख रुपये के चेक दिए। कार्यक्रम में राजनाथ सिंह के साथ दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग और पश्चिमी दिल्ली के बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा भी मौजूद थे। आपको बता दें कि 2 हजार 4 सौ 59 सिक्ख दंगा पीड़ितों को मुआवजे का चेक दिया जाएगा। करीब दो हफ्ते पहले ही कैबिनेट की बैठक में मोदी सरकार ने दंगा पीड़ितों को 5-5 लाख रुपए अतिरिक्त मुआवजा दिए जाने का फैसला लिया था। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने दंगा पीड़ित परिवारों को संबोधित करते हुए कहा कि जिस समय मैं पीड़ितों को चेक बांट रहा था। दृश्य बहुत ही भावुक था। मैंने कई माताओं और बहनों की आंखों में आंसू देखे। 30 साल पहले जो वारदात हुई थी। उसका दर्द सामने से देखकर नहीं समझा जा सकता है। बल्कि उनकी आंखों में झांक कर उस दर्द को समझा जा सकता है.......

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।