पीलिया के प्रकोप को लेकर सरकार सतर्क
(India)
मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने कहा है कि प्रदेश में चल रही पेयजल परियोजनाओं में क्वालिटी कन्ट्रोल और क्वालिटी चेक सिस्टम्स् को मजबूत बनाया जाए। उन्होंने परियोजनाओं की मॉनिटरिंग के लिए आईटी का उपयोग करने के भी निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने प्रभावी एम.आई.एस. सिस्टम विकसित करने और थर्ड पार्टी क्वालिटी जांच कराने के भी निर्देश दिए। राजे मुख्यमंत्री निवास पर एक उच्च स्तरीय बैठक में पीएचईडी विभाग की प्रगति की समीक्षा कर रही थी। भविष्य की जरूरतों को देखते हुए प्रदेश में प्राकृतिक जल संरक्षण के स्रोतों को जीवन्त बनाने की जरूरत पर बल देते हुए उन्होंने वाटर ग्रिड निर्माण के कार्य को भी आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। बैठक में पीएचईडी के जल संसाधन, वन और पर्यावरण और यूडीएच विभागों के साथ जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई। उन्होंने पेयजल परियोजनाओं को समय पर पूरा नहीं करने वाली फर्मों के खिलाफ कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए। बैठक में मौजूद केन्द्रीय जल संसाधन राज्यमंत्री प्रो. सांवरलाल जाट के साथ राजस्थान के पंजाब और हरियाणा से जुड़े मसलों पर चर्चा की और उनसे राज्य के हितों की पैरवी करने को कहा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।