दाऊद को भारत के हवाले करे पाकिस्तान
(International)
भारत ने पाकिस्तान से अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को सौंपने को कहा है। भारत ने कहा कि वर्ष 1993 मुंबई श्रृंखलाबद्ध विस्फोटों के मुख्य आरोपी दाऊद को लेकर पाकिस्तान को पर्याप्त सबूत सौंपे गए हैं। गृह राज्यमंत्री किरन रिजिजू ने कहा कि लंबे समय से भारत का रुख बहुत साफ रहा है कि दाऊद पाकिस्तान में है और वह कराची में रह रहा है। उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, हम लंबे समय से उसे भारत को सौंपने के लिए कह रहे हैं। पाकिस्तान को पहले ही कई सबूत दिये जा चुके हैं। पाकिस्तान को अब कदम उठाना चाहिए और उसे हमें सौंपना चाहिए। रिजिजू ने कहा कि अगर पाकिस्तान गंभीर है तो उसे आतंकवाद के खिलाफ जंग में भारत के साथ सहयोग करना चाहिए।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।