(DELHI, India)
बैठक में एनएसए, आईबी और रॉ के चीफ मौजूद थे। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि जरूरी होने पर हम बेंगलुरु विस्फोट की जांच एनआईए को सौंपेंगे। अभी हम ब्लास्ट पर सभी जानकारी को जुटा रहे हैं। राजनाथ ने कहा कि एनआईए जांच पर अभी फैसला नहीं हुआ है। यदि जांच की जरूरत पड़ी तो हम कराएंगे। हम कर्नाटक सरकार से लगातार संपर्क में हैं और इस मामले में सरकार को हर मदद देंगे। गृह मंत्री ने कहा कि यह धमाका एक आतंकी हमला है। बेंगलुरु में और सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने चाहिए। कर्नाटक सरकार से बेंगलुरु में सभी महत्वपूर्ण ठिकानों पर सीसीटीवी लगाने को कहा है। गौर हो कि बेंगलुरु चर्च स्ट्रीट पर एक रेस्तरां के बाहर रविवार रात परिष्कृत विस्फोटक उपकरण से ‘कम तीव्रता’ वाले विस्फोट में एक महिला की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए। वहीं, राष्ट्रीय जांच टीम एक रेस्तरां के सामने हुए विस्फोट की जांच में सहयोग करेगी और आतंकी तार की जांच के लिए पुलिस टीमें पुणे और चेन्नई भेजी गयी हैं। विस्फोट की पृष्ठभूमि में सुरक्षा हालात का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने सोमवार सुबह एक उच्च स्तरीय बैठक की। इसमें गृह मंत्री के जे जार्ज, डीजीपी एल पचाउ, नगर पुलिस आयुक्त एम एन रेड्डी और अन्य अधिकारियों ने शिरकत की। वहीं, जांचकर्ता अपरिष्कृत विस्फोटक (आईईडी) द्वारा किये गए विस्फोट के संबंध में सबूत जुटा रहे हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।