रॉबर्ट वाड्रा के जमीन सौदों से जुड़ी फाइल के गायब हुए दस्तावेज अभी तक सरकार को नहीं मिल पाए हैं। मामले की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही सरकार अब अगला कोई कदम उठाएगी। रिपोर्ट 31 दिसंबर तक मुख्य सचिव को सौंप दी जाएगी।र ाज्य सरकार के अधिकृत सूत्रों के अनुसार सरकार को मामले में आरटीआई दाखिल करने वाले व्यक्ति के अलावा राज्य सूचना आयोग के दफ्तर से गायब हुए दस्तावेजों की कॉपी नहीं मिल पाई। सरकार को उम्मीद था कि इन दोनों जगहों में से कहीं से कॉपी हासिल कर फाइल दोबारा री-कंस्ट्रक्ट कर लिया जाएगा। गौरतलब है कि मुख्य सचिव ने मुख्यमंत्री सचिवालय में तैनात सीएस स्टाफ के एक अधिकारी को मामले की जांच के निर्देश दिए थे। जांच अधिकारी से 10 दिन के भीतर रिपोर्ट देने को कहा गया है।सूत्रों के अनुसार अबतक हुई जांच में कुछ भी हासिल नहीं हुआ है। बताते हैं कि इस दौरान गायब हुए दस्तावेज की कॉपी को हासिल करने के लिए उस व्यक्ति से कॉन्टैक्ट करने की कोशिश की गई जिसने इस मामले में आरटीआई दाखिल की थी। इसके अलावा सरकार को उम्मीद थी कि केस फाइल की एक कॉपी राज्य सूचना आयोग में भी होगी, लेकिन दोनों ही मामलों में सफलता नहीं मिल पाई है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।