बेंगलुरु के चर्च स्ट्रीट इलाके में रविवार रात हुए कम तीव्रता के ब्लास्ट में मृत महिला के परिजनों को 5 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने इसकी घोषणा की। इस विस्फोट में तीन लोग घायल भी हो गए थे।हॉस्पिटल में घायलों को देखने के बाद सिद्धारमैया ने कहा कि बीती रात हुए विस्फोट में गंभीर रूप से घायल होने के बाद जान गंवाने वाली महिला के परिजनों को पांच लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा। इससे पहले, मुख्यमंत्री मैसूर से सीधे विस्फोट स्थल पहुंचे। उन्होंने कहा कि घायलों को सबसे बेहतर इलाज मुहैया कराया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि घायलों को भी मुआवजा दिया जाएगा, लेकिन उन्होंने इसकी राशि नहीं बताई।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।